bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सलमान की किस्मत का फैसला 24 को

जोधपुरसुर्खियों में रहे काले हिरण के शिकार के मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भाग्य का फैसला आगामी 24 अगस्त को होगा।

मंगलवार को जिला व सत्र न्यायाधीश केके सिंघवी ने सलमान की याचिका पर सुनवाई के बाद 24 अगस्त तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में एक अदालत ने सलमान को पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी जिसके खिलाफ सलमान ने याचिका दाखिल की थी।

इससे पहले सलमान की याचिका पर सुनवाई के बाद सोमवार को अदालत स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को ही सलमान चिंकारा शिकार के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी दलपत सिंह राजपुरोहित की कोर्ट में भी हाजिर हुए थे। चिंकारा शिकार के मामले में भी मजिस्ट्रेट ब्रजेंद्र कुमार के फैसले के खिलाफ सलमान ने याचिका दायर कर रखी है और इस पर सुनवाई अगले महीने शुरू होने की संभावना है।