News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ सेक्टर-35 निवासी बबलू यादव ने मंगल नर्सिग होम को उसकी वाइफ की मौत का जिम्मेदार मानते हुए नर्सिंग होम के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
यह मामला नर्सिग होम की डॉक्टर गुरदीप कौर के खिलाफ दर्ज किया गया है। डॉ. गुरदीप भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की बेटी और जीएमएसएच-16 की गायनी विभाग की हेड भी रह चुकी है।
अपनी शिकायत में बबलू ने कहा कि उसकी वाइफ पूनम (26) को आठ हफ्ते का गर्भ था। उसकी पहले से दो बेटियां होने के कारण वह और बच्चा नहीं चाहता था। गर्भपात के लिए वह अपनी वाइफ को सोमवार मंगल नर्सिग होम सेक्टर-23 लेकर आया। बबलू ने बताया कि जांच करने के बाद डॉक्टर गुरदीप कौर उसकी वाइफ को ऑपरेशन थियेटर में ले र्गइ।
थोड़ी देर बाद वह बाहर आई और उन्होंने कहा कि पेशेंट की हालत खराब हो रही है उसे किसी बड़े हॉस्पिटल में ले जाना पड़ेगा। जीएमएसएच-16 पास में होने के कारण वह अपनी वाइफ को वहां ले गए।
वहां डॉक्टरों ने बताया कि पूनम की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उधर, पुलिस ने बताया कि आईपीसी की दफा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
>> मुझे लगता है कि पूनम की मौत हार्ट अटैक से हुई है, क्योंकि जैसे ही मैंने ऑपरेशन शुरू किया उसकी हार्टबीट बंद हो गई और उसे सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही थी। यह गर्भपात बबलू यादव और उनकी वाइफ पूनम की सहमति से किया जा रहा था। यहां तक की ऑपरेशन होने से पहले पूनम ने लीगल पेपर पर साइन भी किए थे। —डॉ. गुरदीप कौर, मंगल नर्सिग होम