bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मलेशिया में सड़क दुर्घटना, 19 मरे

कुआलालम्पुर।मलेशिया के मुख्य हाईवे पर आज एक बस के पलट जाने से 19 लोगों की मौत हो गई जबकि सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना उत्तरी दक्षिण एक्सप्रेस वे पर बुकित गंतांग के निकट आज तड़के हुई। बस मेलशिया के दक्षिणी शहर जोहोर बारू से उत्तरी शहर एलोर स्टार जा रही थी।