Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अनिल का शव मिला

ढोलवाहा (होशियारपुर) 64 घंटे के अनिश्चितता भर माहौल के पश्चात सोमवार सुबह आखिर अनिल का शव खुद व खुद पानी में तैरता हुआ ढोलवाहा डैम में पाया गया। मृतक अनिल का भाई सतीश कुमार आज सुबह से ही भाई की तलाश में डैम किनार टकटकी लगाए बैठा था। सुबह पौने नौ बजे के करीब डैम के पानी के ऊपर आए भाई के शव देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया। इसके पश्चात सतीश ने शोर मचाया तथा गांव के लोगों ने भारी जद्दोजहद के पश्चात शव डैम से बाहर निकाला। तीन दिन तक गहर पानी में रहने के कारण शव काफी फूल चुका था तथा इसमें से दरुगध उठ रही थी। शव को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके पश्चात थाना हरियाना पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।

हर पत्थर दिल पसीज गया: जैसे ही अनिल का शव गांव ढोलवाहा पहुंचा उसकी मां रोशनी देवी के विलाप से हर पत्थर दिल पसीज गया था। शोक स्वरूप सोमवार को गांव में दिनभर किसी भी घर में चूल्हा तक न जला। बाद दोपहर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। अनिल की चिता को मुखाग्नि उसके भाई सतीश कुमार ने दी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मोहन लाल, थाना हरियाना के एसएचओ सुखजिंदर सिंह, ढोलवाहा डैम के एक्सीएन एसएल सिद्धू, एसडीओ जसविंदर सिंह, जेई कर्मजीत सिंह भोगल, गांव की सरपंच सुदेश कुमारी, पूर्व सरपंच मंगत राम, सरपंच बख्शीश राम, मास्टर बलवंत सिंह, कमलजीत सिंह तथा भाजपा नेता विजय कुमार के अलावा गांव के सैंकड़ों लोग भी मौजूद थे।

सहायता का आश्वासन मुख्य संसदीय सचिव व इलाके के विधायक देसराज धुग्गा ने पीड़ित परिवार के घर जाकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि ढोलवाहा निवासी अनिल कुमार शुक्रवार 10 अगस्त को सायं पांच बजे ढोलवाहा डैम किनार नहाते वक्त पैर फिसल जाने के कारण डूब गया था।