bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पूरे प्रदेश में करें मुफ्त में बात

भोपाल:bsnl अब आप बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन से पूरे प्रदेश में बीएसएनएल के लैंडलाइन और मोबाइल फोन पर मुफ्त में बातें कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने प्लान के अनुसार हर माह केवल 49 से 149 रु. तक चुकाना होंगे।

भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक आरकेपी हिंदूजा ने सोमवार को एक पत्रकार वार्ता में लैंडलाइन और मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए चार नए प्लान की घोषणा की। पीसीओ की काल दरें भी घटा दी गई हैं। यह सभी योजनाएं 16 अगस्त से लागू होंगी।

लो कर लो बात:* इस योजना के तहत एक निश्चित राशि चुका कर बीएसएनएल लैंडलाइन से बीएसएनएल लैंडलाइन पर पूरे मप्र में और मोबाइल पर मप्र और छत्तीसगढ़ में मुफ्त में बात की जा सकेगी।* जनरल प्लान, वन इंडिया प्लान और प्लान-150, 250 और 330 के उपभोक्ताओं को 149 रुपए अतिरिक्त देना होगा* स्पेशल प्लान (475) के उपभोक्ताओं को 99 रुपए और 900 रुपए से अधिक शुल्क वाले स्पेशल प्लस, सुपर व प्रीमियम प्लान के उपभोक्ताओं को 49 रुपए प्रति माह देने होंगे।* रजिस्ट्रेशन के लिए 1803424262601 डायल करते ही इस योजना से जुड़ जाएंगे* केवल इनकमिंग की सुविधा वाले सुलभ प्लान के ग्राहक भी प्लान बदल कर इसमें शामिल हो सकते हैं* नया कनेक्शन केवल 200 रुपए में-16 अगस्त से नया लैंडलाइन कनेक्शन शहरों में 200 रुपए और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 रुपए में बुक हो सकेगा। इसके अलावा पहले छह माह में जारी बिलों में कैश बेक के रूप में 500 रुपए वापस किए जाएंगे, जो वास्तव में इंस्टालेशन चार्ज की छूट होगी। योजना 12 सितंबर तक चालू रहेगी।

अनंत की काल दरों में कमी‍: बीएसएनएल के लाइफ टाइम प्री पेड मोबाइल अनंत की काल दरों में काफी कमी की गई है। मप्र परिमंडल में बीएसएनएल के मोबाइल व लैंडलाइन पर एक रुपए प्रति मिनट तथा अन्य नेटवर्क पर 1.40 रुपए प्रति मिनट की दर से बात कर सकेंगे। पूर्व में यह दरें 1.60 और दो रुपए प्रति मिनट थीं। बीएसएनएल नेटवर्क पर एसटीडी की दर दो रुपए प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 2.40 रुपए प्रति मिनट होगी। पूर्व में यह दरें 2.40 रुपए और तीन रुपए प्रति मिनट थीं। लाइफ टाइम प्लान में न्यूनतम शुल्क पहले की तरह हर छह माह में 50 रुपए है। कंपनी का दावा है कि यह अन्य प्रतियोगियों से कम है।

रिचार्ज वाउचर पर ज्यादा टाक वैल्यू: 15 अगस्त से अगली घोषणा तक 500 रुपए के टॉप अप वाउचर पर 1000 रुपए का टाक टाइम दिया जाएगा। 300 रुपए के रिचार्ज वाउचर पर पूरे 300 रुपए का टाक टाइम दिया जा रहा है। 1000 रु. के रिचार्ज वाउचर पर 1400 रुपए का टाक टाइम मिलेगा।

पीसीओ से भी करें एक रुपए में बातबीएसएनएल ने पीसीओ की काल दरें भी घटाने की भी घोषणा की है। एसटीडी के लिए प्रतिकाल यूनिट एक रुपए प्रतिमिनट कर दिया गया है।

काल डिटेल चोरी की जांच होगी

भोपाल: बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों के काल डिटेल चोरी होने के मामले की जांच करेगा। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक आरकेपी हिंदूजा ने माना कि लैंडलाइन के काल डिटेल हासिल करना तो और भी आसान है।

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल की ओर से नई योजनाओं की शुरुआत के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मोबाइल के काल डिटेल चोरी होने के बारे में सवाल पूछे जाने पर श्री हिंदूजा ने कहा कि वे इसकी जांच करेंगे। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से इस बारे में जवाब-तलब भी किया। मुख्य महाप्रबंधक ने स्वीकार किया कि लैंडलाइन के काल डिटेल हासिल करना तो और भी आसान है। कोई भी व्यक्ति काउंटर पर जाकर किसी भी नंबर के काल डिटेल हासिल कर सकता है।

मोबाइल सेवाओं के विस्तार में हो रहे विलंब से संबंधित एक सवाल के जवाब में श्री हिंदूजा ने कहा कि मुख्यालय से टेंडर आदि जारी करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जैसे ही उपकरण उपलब्ध होंगे,थर्ड जनरेशन मोबाइल सेवा शुरू हो जाएगी।