bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

जीत के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड

andओवल. भले ही विशाल बढ़त के बाद भी भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया हो, लेकिन इंग्लैंड के इरादे कुछ और ही है। वह खेल के पांचवे दिन असंभव से 500 रनों के लक्ष्य को पार करने के मकसद से मैदान में उतरगी। यह कहना है चौंथे दिन भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का। एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम इस टेस्ट को जीतकर सिरीज बराबर करने का हरसंभव प्रयास करगी। उन्होंने कहा कि अंतिम दिन के आखिरी घंटे में फेंके जाने वाले अनिवार्य 20 ओवर उनकी रणनीति का अहम हिस्सा होंगे।

उल्लेखनीय है कि चौंथी पारी में सर्वाधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते जीत हासिल करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट पर 418 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

एंडरसन ने कहा कि खेल के अंतिम दिन उनकी टीम के खिलाड़ी क्रिज पर देर तक टिकने का प्रयास करेंगे। उनका पहला लक्ष्य मैच बचाना होगा। इसके बाद वे तेजी से रन जुटाकर मैच जीतना चाहेंगे।

भारत की जमकर आलोचना: बड़ी लीड लेने के बाद भी इंग्लैंड को फालोआन न देना, फिर दूसरी पारी में कछुए की गति से बल्लेबाजी करने पर भ्रमणकारी भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। खुद कप्तान राहुल द्रविड़ ने क्रिज पर 140 मिनट तक टिककर सिर्फ 12 रन बनाए। इससे यह साफ हो गया था कि उनकी टीम जीत के लिए नहीं वरन ड्रॉ के लिए खेल रही है। उसके लिहाज से 1-0 से सिरीज जीत ही काफी है। भारत के कल के खेल से यह साबित हुआ कि वे यह सिरीज 2-0 के शानदार अंतर से नहीं जीतना चाहता।

बोर्डे ने किया बचाव: भारतीय टीम के मैनेजर चंदू बोर्डे ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा है कि यह विकेट हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। खुद उनकी टीम 1979 में एक बार 438 रनों के विजयी लक्ष्य के सामने लगभग जीत की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पिच उनकी उम्मीद के अनुसार टर्न नहीं ले रहा है। उनके गेंदबाज आराम चाहते थे। इस कारण उनकी टीम ने इंग्लैंड को फॉलोआन देने के बजाय खुद बल्लेबाजी का निर्णय लिया।