bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

धोनी ने की इंजीनियर की बराबरी

ओवल. भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे व आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पूर्व विकेटकीपर फारूख इंजीनियर के सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी ने कैरियर के 20वें टेस्ट मैच में एक हजार रन पूरे किए। पहली पारी में 92 रन बनाने वाले धोनी ने दूसरी पारी में 36 रन बनाए। दूसरी पारी में 17 रन बनाने के साथ ही उन्होंने एक हजार रन के आंकड़े को छुआ। अब 20 टेस्ट मैचों में उनके कुल 1019 रन हो गए हैं।

आंकड़े और भी-

* पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरू पिच पर 47.33 की औसत से बनाए 284 रन के बाद सीरीज में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दो अर्धशतकों के साथ 49.80 की औसत से 249 रन बनाए। * भारतीयों में दिनेश कार्तिक इस सीरीज में 43.83 की औसत से 263 रन बनाकर सबसे आगे हैं। * भारतीय टीम में बल्लेबाजी औसत में अनिल कुंबले सबसे आगे हैं। उन्होंने पांच पारियों में 54.00 की औसत से 162 रन बनाए हैं। अन्य दो बल्लेबाज ही 50.00 के ऊपर की औसत से रन बना सके हैं।

* ओवल टेस्ट तीसरा ऐसा मौका है, जब भारतीय कप्तान ने फॉलो-ऑन नहीं दिया। इससे पहले दो अवसर क्रमश: इस प्रकार हैं- 1- 1999-00, अहमदाबाद, भारत- 583/7 (पारी घोषित) और 148/5 (पारी घोषित), विरुद्ध- न्यूजीलैंड- 308 और 252/2, परिणाम-ड्रॉ।

2- 2003-04, सिडनी, भारत- 705/7(पारी घोषित) और 211/2 (पारी घोषित), विरुद्ध- ऑस्ट्रेलिया- 474 और 357/6 परिणाम- ड्रॉ।