|
Sports
Other Sports Other Sports 
मॉट्रियल. सर्बिया के नोवेक जोकोविक ने एक धमाका करते हुए विव्श्र के नंबर एक खिलाड़ी रॉजर फेडरर को फाइनल में हराकर रॉजर्स मॉस्टर्स का खिताब जीत लिया है। तीन सेटों तक चले द्वंद्व में जोकोविक ने 7-6(7/2),2-6,7-6(7-2) के स्कोर के साथ फेडरर को हैरान कर दिया। इससे पहले इसी स्पर्धा में जोकोविक ने विव्श्र के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल को सेमीफाइनल में हराया था।
जीत के बाद प्रफुल्लित जोकोविक ने कहा कि उन्हें इस जीत से कितनी खुशी मिली है, इसे वे बयां नहीं कर सकते। यह सब एक सपने के सच हो जाने जैसा है। किसी भी स्पर्धा का फाइनल जीतना अपने आप में अहम है, लेकिन फेडरर के सामने टाईब्रेकर में जाकर मिली यह जीत बेहद स्पेशल है। क्योंकि टाईब्रेकर में फेडरर संभवत: दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस साल छठी हार: रॉजर फेडरर को इस साल छठी बार हार का सामना करना पड़ा है। 2006 में पूर सत्र में वे सिर्फ 5 बार हार थे।
फेडरर को हार की परवाह नहीं: फाइनल हारने के बाद फेडरर ने कहा कि यह हार उन्हें निराश करने वाली नहीं है। इस सत्र में उनका प्रमुख लक्ष्य विंबलडन जीतना था जिसे वे हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी होने का अर्थ यह नहीं है कि वह कभी हार ही नहीं। इस सत्र में अब उनका ध्यान अमेरिकी ओपन और नवंबर में हो रहे मास्टर्स ओपन में है।