bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

आयडॉल-2 का सेमीफाइनल 21 को

बीकानेर: आलाप संस्थान की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में चार अगस्त, 07 को बीकानेर आइडल-2 के गायन सीनियर वर्ग के हुए ऑडिशन का परिणाम घोषित किया गया।

अगले राउंड के लिए टॉप-10 को चुना जाना था लेकिन प्रतिभागियों की परफोर्मेन्स को देखते हुए 20 का चयन करने का निर्णायक मंडल ने निर्णय लिया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद वि. आचार्य ने बताया कि टॉप-20 में विशालसिंह, गगनकुमार, शोमित माथुर, दिनेश आचार्य, वत्सला भारद्वाज, मुकेश शर्मा, निशांत चांडक, आनंद सरस्वति, राजेश कुमार, विजय स्वामी, तनवीर अहमद, अभिषेक भोजक, नियाज बीकानेरी, अलंकार तैलंग, मनोज सोलंकी, इकरार हुसैन, रिजवान, अनिल वर्मा, ममता मूंड, ममलेश कुमार, सुमित गोस्वामी, मनीष व्यास, मोहम्मद इस्माइल अजमेरी, संदीप तेजी एवं मास्टर सलीम का चयन किया गया है। सेमीफाइनल राउंड 21 अगस्त को शाम पांच बजे टाउन हॉल में आयोजित होगा। इस राउंड में प्रत्येक प्रतिभागी को दो प्रस्तुतियां साउंड ट्रैक पर देनी होगी।

इस दिन पहले राउंड में सैड साँग व दूसरे राउंड में रोमांटिक गीत की प्रस्तुति देनी होगी। प्रत्येक राउंड के लिए प्रतिभागी को तीन मिनट का समय मिलेगा। संस्थान के सचिव डॉ. श्रेयांस जैन ने बताया कि नृत्य के सीनियर एवं जूनियर वर्ग का ऑडिशन सितंबर माह में होगा। इसके लिए प्रतिभागी संस्था कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।