Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. पिछले एक साल में निवेशकों ने आईपीओ में लगाई रकम से पहले दिन के व्यवसाय में ही 273 अरब 70 करोड़ रुपए की भारी भरकम कमाई की। निवेशकों ने पिछले 12 माह में 76 कंपनियों के निवेश करके यह कमाई की। इनमें से 45 कंपनियों के शेयरों में औसतन 23 फीसदी मुनाफा हुआ। हालांकि 31 कंपनियों के शेयर नीचे गिर गए।
बाजार पूंजीकरण के मामले में डीएलएफ और पाश्र्वनाथ ने अहम भूमिका निभाई। पावर फाइनेंस कापरेरेशन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के आइडिया सेलुलर भी बड़ा मुनाफा देने वाले थे। अपने 525 रुपए के इश्यू प्राइस में आठ फीसदी सुधार से डीएलएफ ने पहले दिन ही 7,680 करोड़ रुपए बाजार पूंजीकरण में जोड़े। कुछ दिनों के कारोबार में ही डीएलएफ एक लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई।
एक अन्य रीयल इस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ ने निवेशकों के धन में 4100 करोड़ जोड़े। यह शेयर पहले दिन ही 300 रुपए के इश्यू प्राइस से बढ़कर 526.30 रुपए हो गया था।