bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

मैक्ग्राथ का रिकॉर्ड तोड़ा कुंबले ने

लंदन. जंबो के नाम से मशहूर भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोंटी पानेसर को पगबाधा कर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्राथ (563) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह शानदार उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। तीसरे दिन कुंबले ने माइकल वान का विकेट लेकर मैक्ग्राथ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (700) ही अब कुंबले से आगे हैं।

900 विकेट लेने वाले पहले भारतीयइस मैच में कुंबले के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे टेस्ट में 564 और वनडे में 337 विकेट लेते हुए भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।