Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

लोकसभा में हंगामा,स्थगित

नई दिल्ली।लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा हंगामे के कारण सदन की कार्रवाई आधे घंटे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई कि समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु करार को वापस लेने की मांग करते हुए जोर जोर से नारे लगाने लगे।

स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की तरफ से बार बार अनुरोध करने पर सदस्य शांत नहीं हुए। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य बिहार में आई भीषण बाढ़ पर चर्चा कराने की मांग करने लगे। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने गोआ का मुद्दा उठाया और कहा कि वहां लोकतंत्र की हत्या की गई है।

स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का कहना था कि पहले प्रश्नकाल हो जाए उसके बाद प्रधानमंत्री परमाणु डील पर अपना बयान देंगे और तब अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। लेकिन सदस्य स्पीकर की कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए अंतत: उन्होंने सदन की कार्रवाई को आधे घंटे तक के लिए स्थगित कर दिया।