Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

हर-हर महादेव

इंदौर श्रावण के तीसरा सोमवार 'शिव' और भक्तों के नाम रहा। शहरभर के शिवालयों में बाबा का आकर्षक oाृंगार किया गया और कई झांकियां भी बनाई र्गइ। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की मंदिरों में दर्शन के लिए आवाजाही रही। सुबह जलाभिषेक हुआ, शाम को oाृंगार। बाणगंगा के प्राचीन बाणोश्वर महादेव मंदिर से भव्य सवारी निकली जिसने बाणगंगा क्षेत्र को शिवमय कर भक्ति के रंग में रंग दिया। दोपहर में रिमझिम बारिश भी हुई बावजूद इसके लोग यात्रा में उत्साह से शामिल हुए। नंदानगर से भी सवारी निकाली गई। महाराष्ट्रीयन और गुजराती समाज के श्रावण की शुरुआत भी सोमवार से हुई।

विभिन्न मार्गो से निकली सवारी सावन के तीसरे सोमवार को श्री बाणोश्वर महादेव मंदिर धार्मिक पारमार्थिक एवं सार्वजनिक न्यास द्वारा बाणगंगा के प्राचीन बाणोश्वरधाम से भगवान भोलेनाथ की सवारी निकाली गई। विभिन्न मार्गो का भ्रमण करने के बाद यात्रा का समापन बाणोश्वरधाम मंदिर पर हुआ।

झांकी थी आकर्षण का केंद्र नंदानगर के महादेव मंदिर से भी बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा में द्वादश ज्योतिर्लिग की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। नंदानगर से शुरू हुई यह यात्रा मंदिर पहुंची जहां समापन हुआ।

मंदिरों में हुआ विशेष oाृंगार शहर के शिवालयों में अलसुबह से ही भगवान भोलेनाथ का श्रंगार शुरू हो गया था। दिनभर अलग-अलग तरह से भोलेनाथ को सजाया गया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता दिनभर लगा रहा।

जयकार के बीच बूंदों ने भी किया अभिषेक रिमझिम बारिश के बीच उमड़ती आस्था, भजनों की स्वरलहरियां, झूमते युवा, डी.जे साउंड, भोलेनाथ का गगनभेदी जयघोष करते लोग। सड़कों पर बिछा रामरज। रजत रथ पर विराजे बाणोश्वर महादेव।

तीसरे सावन सोमवार पर बाणगंगा के प्राचीन बाणोश्वरधाम से निकली भगवान महादेव की सवारी में कुछ इसी तरह का दृश्य था। सवारी से बाणगंगा क्षेत्र शिवमय हो गया। यात्रा में शामिल बच्चे, बुजुर्ग और जवान हर कोई 'शिव' की भक्ति के रंग में रंगा था। यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट भी थे जिन पर युवा केसरिया पताकाएं लिए थे। बलभीम व्यायामशाला के कलाकार बनैठी घुमाते हुए कला का प्रदर्शन कर रहे थे। संत आसाराम बापू की भजन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी। नागरथ पर विराजी भोलेनाथ की झांकीथी। कई महिलाएं मंगल कलश लिए और कुछ भजन-कीर्तन करते चल रही थीं। यात्रा के अंत में भगवान महादेव का सुसज्जित रथ था जिसे श्रद्धालु खींचते हुए चल रहे थे। यात्रा बाणगंगा, वृंदावन कॉलोनी, कुम्हारखाड़ी, मरीमाता चौराहा, कमला नेहरू कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी होते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे बाणगंगा स्थित मंदिर पहुंची। यहां पर महाआरती हुई।

श्री बाणोश्वर महादेव मंदिर धार्मिक पारमार्थिक एवं सार्वजनिक न्यास द्वारा निकाली गई सवारी से पहले बाणगंगा स्थित बाणोश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष रामलाल यादव द्वारा महाआरती की गई। यात्रा में महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, पं. विष्णुप्रसाद शुक्ला, पं. कृपाशंकर शुक्ला, पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष छोटे यादव, पार्षद सुरेश मिंडा, संस्था सत्यमेव जयते के अध्यक्ष और पार्षद के.के. यादव, पार्षद मूलचंद यादव, शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश चौकसे, संतोष दुबे, राजेंद्र शुक्ला, शंकर नेनावा, पूनम वर्मा, बबन कदम, रमेश मेंदोला, शेखर गिरि सहित अन्य लोग शामिल थे।

कई मंचों से हुआ स्वागत यात्रा के स्वागत के लिए चंद कदमों की दूरी पर ही स्वागत मंच लगे थे। यात्रा की हर मंच से जोरदार अगवानी की गई। किसी मंच से साबूदाने की खिचड़ी बंटी तो किसी से फल वितरित किए गए।

इंदौर से उज्जैन तक कावड़ यात्रा महाकालेश्वर भक्त मंडल द्वारा इंदौर से उज्जैन तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। शंकरलाल व्यास, नारायण पुरोहित के अनुसार लोगों ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल का महाभिषेक किया।

कृष्ण के साथ झूले महादेव शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। मंदिरों में भी जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक के अनुष्ठान हुए। शिव ध्वनि दिनभर गूंजती रही। शाम को आकर्षक oाृंगार किया गया। गाधी हॉल स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक हुआ। मध्याह्न में दुग्धाभिषेक हुआ। शाम को झूला सजाया गया जिसमें गोपीरूप धारी शिवजी ने कृष्ण भगवान के साथ झूला झूला। रात में oाृंगार आरती के बाद महाआरती हुई। एम.टी.एच. कंपाउंड स्थित गुलरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह घृताभिषेक हुआ। मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्याम अग्रवाल एवं यशवंत गायकवाड़ ने बताया शाम को मंदिर में भांग एवं फूलों से श्रंगार कर रंगोली बनाई गई।

फूलों से गार, पंचामृत अभिषेक वीणोश्वर महादेव मंदिर वीणानगर एम सेक्टर में सावन पंचामृत अभिषेक किया गया। वीणानगर रहवासी संघ के सचिव ओमप्रकाश यादव ने बताया शाम को मंदिर में फूलों से भोलेनाथ का आकर्षक oाृंगार किया गया। रात को श्रंगार आरती के बाद महाप्रसादी हुई। वैभवनगर के दुर्गा माता मंदिर में सुबह अभिषेक हुआ और आकर्षक झांकी सजाई गई। महेश राजोरिया के मुताबिक मंदिर में शिवपुराण कथा भी चल रही है।