|
नई दिल्ली।
परमाणु करार पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज संसद के दोनों सदनों में अपना बयान देंगे। इस बयान में हाल में 123 समझौता महत्वपूर्ण होगा। आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। इस बीच विपक्ष इस करार पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। भाजपा पहले से ही सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। यूपीए का सहयोगी वामदल भी परमाणु डील पर नाखुश है।
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने बताया कि प्रधानमंत्री 123 समझौते पर संसद के दोनों सदनों में सोमवार को बयान देंगे। प्रधानमंत्री का बयान लोकसभा में तीन बजे और राज्यसभा में चार बजे आएगा।
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के खिलाफ वामपंथी दलों के स्वर में नरमी आने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन चलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने परमाणु संधि की कड़ी आलोचना की है।