|
जालंधर
32वें बीएसएफ इंटर फ्रंटियर मुकाबलों में पंजाब फ्रंटियर ने शानदार शुरूआत की है। बीएसएफ कैंपस के अश्विनी स्टेडियम में शुरू हुए इन मुकाबलों का उद्घाटन अरविंद रंजन आईजी बीएसएफ ने किया। पहले दिन के वालीबाल मुकाबलों में पंजाब फ्रंटियर ने एम एंड सी फ्रंटियर को 3-0 से, ए एंड एम फ्रंटियर ने कशमीर फ्रंटियर को 3-2 से, साउथ बंगाल फ्रंटियर ने उतर बंगाल फ्रंटियर को 3-1 से, राजस्थान फ्रंटियर ने गुजरात फ्रंटियर को 3-0 से हराया।
बास्केटबाल मुकाबलों में सब सैंटर ने त्रीपुरा को 71-38 से, गुजरात फ्रंटियर ने एम एंड सी फ्रंटियर को 58-44 से हराया। हैंडबाल मुकाबलों में पंजाब फ्रंटियर ने एम एंड सी फ्रंटियर को 25-21 से, जम्मू फ्रंटियर ने साउथ बंगाल फ्रंटियर को 25-17 से, राजस्थान फ्रंटियर ने ए एंड एम फ्रंटियर को 24-16 से, गुजरात फ्रंटियर ने कशमीर फ्रंटियर को 34-20 से मात दी।
कबड्डी में पंजाब ने एम एंड सी फ्रंटियर को 58-31, राजस्थान फ्रंटियर ने कशमीर फ्रंटियर को 44-18, जम्मू फ्रंटियर ने उतर फ्रंटियर को 33-17 से, सब सैंटर ने गुजरात फ्रंटियर को 71-22 से हराया। 31वें बीएसएफ इंटर फ्रंटियर मुकाबले जोधपुर में हुए थे। उनमें राजस्थान फ्रंटियर ने बास्केटबाल, हैंडबाल और कबड्डी का और कशमीर फ्रंटियर ने वालीबाल का खिताब अपने नाम किया था।