Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

एएसआई के बेटे ने किया घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

भिवानी दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को एक एएसआई के बेटे ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए तो युवक ने सबके सामने लड़की को जमकर पीटा। लड़की को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार सुबह दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली चौदह वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी एएसआई का बेटा उसके घर में घुस आया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने जब शोर मचाया तो पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों को देखकर युवक ने लड़की की पिटाई शुरू कर दी। जब लोगों ने बीच-बचाव किया तो उसने सभी को जान से मार डालने की धमकी भी दी। उसके जाने के बाद पड़ोस के कुछ लोगों ने रेखा के परिजनों को सूचित किया।

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि घटना आज की ही है इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। -रामनिवास शर्मा, एसएचओ, भिवानी