Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

बलात्कार मामले में जांच रिपोर्ट मिली

सादुलपुर: पुलिसथाना में रविवार को एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के दर्ज मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सोमवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पुलिस को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास करने का उल्लेख किया गया है। थानाप्रभारी राजेंद्र बेनिवाल ने बताया कि प्रकरण में बच्ची का मुआयना मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा किया गया है। टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास करने का उल्लेख किया गया है।

ज्ञात रहे कि रविवार को एक महिला ने पुलिसथाना में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि संजय उर्फ कानिया (16)ने उसकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। थानाप्रभारी ने बताया कि प्रकरण के आरोपी संजय को बाल न्यायालय चूरू में पेश करने के लिए भेजा गया है।