Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

संडे को ही सेलिब्रेशन

भोपाल आज हमारी आजादी के 60 बरस बीत चुके हैं। शहर के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नौकरी या बिजनेस के कारण परदेस में तो हैं लेकिन आज के दिन राजधानी में गूंजते आजादी के तरानों को याद कर संजीदा हो जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं यशपंत दशपुत्र।

कैलिफोर्निया के अरवाइन शहर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर यश स्वतंत्रता दिवस को लेकर बेहद रोमाचिंत थे। वे (यश) बताते है कि वहां 15 अगस्त को छुट्टी नहीं रहती इसलिए यहां रहने वाले सभी भारतीयों ने पहले ही इंडिपेंडेंस-डे सेलिब्रेट कर लिया। यश से सिटी भास्कर ने ऑनलाइन बातचीत की।

ऐसा लगता है कि भारत मे हूं टीटीनगर में रहने वाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशपंत दशपुत्र, जो कैलिफोर्निया के अरवाइन शहर में पिछले चार सालों से हैं, बताते हैं कि यहां रहने वाले भारतीयों ने रविवार को ही इंडिपेंडेंस-डे सेलिब्रेट कर लिया।

वे बताते हैं, हमें बहुत मजा आया, सभी ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, ऐसा लगा कि जैसे हम भारत में ही हैं। हम सारे भारतीय एक साथ त्यौहार मनाते हैं, क्योंकि हिन्दुस्तान सभी के दिलों में बसता है । यश के पिता भरत पंत जिला नशाबंदी अधिकारी हैं और उनकी माता भारती उद्यानिकी विभाग में काम करती हैं। भारती का कहना है कि यश बचपन से ही स्वतंत्रता दिवस के प्रति संवेदनशील रहा है।

दैनिक भास्कर जरूर पढ़ता हूं यशपंत बताते हैं, 'ऑफिस जाने से पहले मैं दैनिक भास्कर का ऑनलाइन एडीशन जरुर पढ़ता हूं। मेरे सारे दोस्त इंडिया में ही रहते हैं, जिनसे मैं रोज बात करता हूं।