Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

आशिमा ने लगाई 60 फीट ऊंचाई से छलांग

होशियारपुर फिल्म अभिनेत्री आशिमा भल्ला ने एक शूटिंग के दौरान साठ फीट की ऊंचाई से छलांग लगा साबित कर दिया है कि पंजाबी कुड़ियां दी बहादुरी दा जवाब नहीं। आशिमा आजकल स्टार प्लस के बहुचर्चित सीरियल 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' में मुख्य किरदार निभा रही है और इसकी शूटिंग मुंबई के आस-पास हो रही है।

मंगलवार को मुंबई से दैनिक भास्कर के साथ फोन पर बातचीत में आशिमा ने बताया कि गत दिनों एक सैट पर इस सीरियल का एक सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें उसे 60 फीट ऊंचाई से छलांग लगानी थी। हालांकि सीरियल के डायरेक्टर और अन्य टीम जोर देते रहे कि इस सीन को डुप्लीकेट पर फिल्मा लिया जाए। आशिमा के करिअर में ऐसे सीन का पहला अवसर, पर रोमांचक सीन के साथ रिस्क भी जुड़ा था।

फौजी बाप से मिला हौसला खतरनाक सीन के पीछे फौजी पापा कर्नल विनोद भल्ला की हौसलाफजाई उसके इरादे बुलंद कर रही थी। आशिमा छलांग लगाने के क्षण याद कर उसका दिल अब भी दहल उठता है। होशियारपुर के बसंत विहार की आशिमा भल्ला ने दो हिंदी फिल्में की हैं, जिनमें केसी बोकाडिया की 'प्यार जिंदगी है' औरा 'न तुम जानो न हम' शामिल हैं। जिसमें उसने रितिक रोशन के साथ काम किया। वह एक दर्जन के करीब साऊथ इंडियन फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुकी है।