|
जम्मू : खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बालताल से चंदनबाड़ी के बीच खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों की आवजाही पर रोक लगा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि यदि कल मौसम ठीक रहा तो यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी बारिश के कारण करीब दो दिनों तक पवित्र अमरनाथ यात्रा स्थगित रही थी।