Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अमृतसर में होगा राष्ट्रीय स्तर का समारोह

चंडीगढ़ /अमृतसर भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शहीद भगत सिंह की जन्म शताब्दी के मौके पर अमृतसर में 28 सितंबर को आयोजित किए जा रहे समारोह में हिस्सा लेने की संभावना है। इस समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री अजरुन सिंह की अध्यक्षता में एक क्रियान्वयन कमेटी स्थापित की गई है। नई दिल्ली और दूसरे राज्यों में आयोजित किए जा रहे विभिन्न समारोह इस कमेटी की देखरेख में होंगे। केन्द्र ने इस संबंध में विभिन्न राज्य सरकारों से सिफारिश की है।

बादल की प्रधानमंत्री से भेंटबादल ने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। बादल की अध्यक्षता में जल्दी ही सर्व पार्टी डेलीगेशन भी प्रधानमंत्री से मिल कर राष्ट्रीय स्तर के समारोह संबंधी कार्यक्रम बनाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की एक उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

राजगुरू व सुखदेव को समर्पित होगा शहीदी दिवस: बैठक में बादल ने कहा, सरकार शहीद भगत सिंह की जन्म शताब्दी संबंधी यह दिवस शहीद राजगुरू व सुखदेव को भी समर्पित करेगी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की एक उप कमेटी सालभर चलने वाले समारोहों के लिए कायम की जाएगी।