|
News
International International बीजिंग : मध्य चीन में आज एक निर्माणधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 20 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हुनान प्रांत के फेंगुआंग काउंटी में एक निर्माणाधीन पुल पर करीब 123 लोग काम में लगे हुए थे। अचानक यह पुल ध्वस्त हो गया। मलबे में दबने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में 64 लोग जिंदा बचे हैं जिनमें 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 36 लोगों का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। 320 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण इस महीने पूरा होना था। दुर्घटना के कारणों को पता लगाया जा रहा है।