Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमृतसर, लुधियाना के तीन-तीन आजाद पार्षद भाजपा के पाले में

अमृतसर/लुधियानाअमृतसर में वोटरों और सपोर्टरों का धन्यवाद करने के लिए भाजपा द्वारा शुक्राना यात्रा निकाली गई। इस मौके पर निगम चुनावों में आजाद तौर पर जीते तीन आजाद पार्षदों ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लंबे काफिल के साथ भाजपाइयों ने विभिन्न बाजारों से होते हुए लोगों द्वारा भाजपा को वोट डालने के लिए धन्यवाद किया। प्रभु का शुक्राना करने के लिए भाजपा नेता नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ श्री दुग्र्याणा तीर्थ, श्री दरबार साहिब भी माथा टेकने गए। इस मौके पर वार्ड 47 से आजाद पार्षद अरुण पप्पल, वार्ड तीन से सुरिंदर चौधरी और वार्ड 63 से पार्षद लखनपाल ने अपना समर्थन दे दिया है।

उधर, लुधियाना निगम के तीन आजाद पार्षद वार्ड-6 से गुरबख्श सिंह बिल्ला, वार्ड-73 बेबी सिंह ठाकुर व वार्ड 34 से किरण डाबर आज विधीवत भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के जिला प्रधान डा.सुभाष वर्मा तथा भाजपा पंजाब के सचिव अनिल सरीन ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।