Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

अंगारों से दागी वृद्धा की जुबान

भीलवाड़ा एक दलित वृद्धा को तांत्रिक बताकर चार जनों ने मारपीट की और उसके मुंह में जलते अंगारे डालकर जुबान को दाग दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जूनावास में रहने वाली 85 वर्षीय बाली बेवा भैरू ढोली सोमवार सुबह 11 बजे आसजी की बगीची से घर लौट रही थी। रास्ते में वह विश्राम के लिए जैसे ही काबरा की चबूतरी पर बैठी, बाबूलाल सुनार का बेटा व साला, रमेश ब्राrाण तथा भीमा सुनार वहां पहुंचे और उससे मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप था कि उसने तांत्रिक क्रियाओं से उनके परिवार को परेशान कर रखा है। बाद में वे बाली को एक मकान पर ले गए और अनेक तरह से अपमानित कर उसके मुंह में जलते हुए अंगारे डाल दिए। बाली ने इस मामले में मंगलवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने बाबूलाल व रमेश को गिरफ्तार कर लिया।

थाने नहीं जाने दिया घटना के बाद आरोपियों ने बाली को थाने में नहीं जाने दिया। उसके अनुसार वह कुछ लोगों की मदद से पुलिस तक पहुंच पाई है।