Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

दाऊद के वसूली एजेंट राजू ने खोले कई राज

मुंबई दाऊद के लिए वसूली करने वाले राजेश मेघराज झाम ने मुंबई पुलिस के सामने दाऊद और अपने कई राज उगले हैं। उसने यह भी बताया कि वह फिल्म संगीतकार नदीम से सट्टे की रकम वसूलने एक बार लंदन भी गया था। झाम उर्फ राजू ने दाऊद के वसूली के धंधे से लेकर क्रिकेट सट्टा बाजार और पाकिस्तानी फिल्मी हस्तियों से खुद की नजदीकी का भी खुलासा किया है। वह मुंबई के व्यापारियों से दाऊद के लिए वसूली करता था। झाम पिछले 20 साल से दुबई से क्रिकेट सट्टा भी चला रहा था। उसे गत 21 जुलाई को बेंगलूर में उसकी बेटी की शादी के वक्त गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में है।

छोटा शकील ने धोखा दिया क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार झाम का दावा है कि छोटा शकील पर उसके 400 करोड़ रुपए बकाया हैं। झाम के मुताबिक छोटा शकील ने क्रिकेट सट्टेबाजी की इस रकम की अदायगी से बचने के लिए उसके साथ धोखा किया और बेटी की शादी में उसके भारत आने की खबर पुलिस को दे दी।

पाक में स्टेज शो 2007 के शुरू में झाम ने पाकिस्तान में एक बड़ा स्टेज शो आयोजित किया था जिसमें अभिनेत्री मीरा समेत पाकिस्तान के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इसमें दाऊद और छोटा शकील भी मौजूद थे।