|
जयपुर
न्यूयॉर्क में इंडियन कम्युनिटी के इंडिपेंडेंस डे प्रोग्राम की 'मास्टर सेरेमनी' (होस्ट) हैं बनीपार्क की निशा माथुर। वे कई साल से इस प्रोग्राम का संचालन कर रही हैं। विदेश में रहते हुए उन्होंने ऐसे कई काम किए हैं, जिससे जयपुर उन पर गर्व कर सके। 39 वर्षीय निशा ने यूएस में पिछले 17 साल से टेलीविजन पर एंकरिंग, मॉडलिंग और एक्टिंग से शोहरत पाई है।
मास मीडिया व कम्युनिकेशन में डिग्री होल्डर निशा न्यूयार्क में एशियन वैराइटी शो (एवीएस)की होस्ट हैं। यह यूएस के सभी लोकल केबल और एक एंटरटेनमेंट चैनल पर पूरे वल्र्ड में टेलिकास्ट होता है। यह बॉलीवुड का एंटरटेनमेंट शो है। वे सेलिब्रिटीज की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज करती ही हैं, वल्र्ड प्रीमियर के ब्लॉकबस्टर भी रिलीज करती हैं। हाल ही उन्होंने अभिषेक व ऐश की 'गुरु' की प्रेस कॉन्फ्रेंस और वल्र्ड प्रीमियम भी होस्ट किया है। यह वहां के टाइम्स स्क्वायर के एएमसी थियेटर में किसी बॉलीवुड का पहला प्रीमियम या रेड कारपेट इवेंट था।
निशा ने 'तारा रम पम' की न्यूयार्क में शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी के साथ एक सीन में भी काम किया। उन्होंने कई यूएस बेस्ड कॉरपोरेट कम्पनियों मे बतौर मॉडल और एक्ट्रेस टैलेंट दिखाया। न्यूयार्क में कई रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में भी उन्होंने होस्ट किया है।