Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दरार पाटने में जुटे पीएम और करात

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु डील पर यूपीए और वामदलों के बीच उभरे गहरे मतभेद को पाटने की कोशिशें के तहत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीपीआई (एम) के महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी भी इस बातचीत में शरीक हुए। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री के मीडिया सालाहकार संजय बारू ने एक बयान में कहा कि प्रकाश करात और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि परमाणु मसले पर उभरे मतभेद का सुलझा लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले कल संसद में अन्य विपक्षी दलों के साथ वामदलों ने भी परमाणु डील पर तीव्र विरोध जताया था। कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने परमाणु डील पर संसद में अपना बयान भी दिया था।

मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि करार से भविष्य में एटमी परीक्षण करने का भारत का अधिकार प्रभावित नहीं होगा और हम अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेंगे।