|
नई दिल्ली :
भारतीय जेलों में बंद 72 पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार रिहा करेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 134 कैदियों को सोमवार को रिहा कर दिया था। दोनों देशों ने यह घोषणा आजादी के 60 साल पूरे होने के अवसर पर की है।
इन बंधकों में अधिकतर मछुआरे हैं जो भूलवश या भटकते हुए भारत या पाकिस्तान की जलसीमा में प्रवेश कर गए थे। इस रिहाई के बाद भी भारत और पाकिस्तान की जेलों में और भी बंधक बचे हैं जिनके भविष्य का फैसला बाकी है।
दोनों ही देशों ने आशा जताई है कि उनकी भी रिहाई जल्दी होगी। इन 72 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई के बाद भी भारतीय जेलों में 155 और पाकिस्तानी कैदी रहा जाएंगे जो अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की जेलों में 296भारतीय नागरिक बंद हैं।