|
मुंबई
कुछ शिवसैनिकों ने मंगलवार को यहां आउटलुक पत्रिका के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। वे पत्रिका में छपे एक फीचर में पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे को खलनायकों की सूची में शामिल करने से भड़के थे।
पुलिस के मुताबिक दोपहर 3 बजे कुछ कार्यकर्ता नरीमन प्वाइंट स्थित पत्रिका के दफ्तर में घुस आए। किसी वरिष्ठ अधिकारी के नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने तोड़-फोड़ शुरू कर दी। पत्रिका ने अपने ताजा अंक में बाल ठाकरे को नाथूराम गोडसे, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद अजरुद्दीन के साथ खलनायकों की सूची में शामिल किया है।
बिग बी के समर्थन में उतरे ठाकरे शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे जमीन विवाद में फंसे बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के समर्थन में आगे आए हैं।
पार्टी मुखमत्र सामना में छपे अग्रलेख में ठाकरे ने कहा है कि एक तरफ तो %सेज% के नाम पर सरकारें उद्योगपतियों को गरीब किसानों की जमीन हड़पने का मौका दे रही हैं, दूसरी ओर अभिनेता द्वारा महज दो एकड़ जमीन खरीदने पर इतनी हाय-तौबा की जा रही है।