Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

पंजाब में करनी थी तबाही

जालंधर आतंकवादी संगठन यूनाइटेड लिब्रेशन फ्रंट ऑफ असम (उलफा) के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार होटल महाराजा रिजैंसी के वेटर हेमंत राय को जिला पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश की रिमांड शीट में पुलिस ने इस बात का दावा किया कि आरोपी हेमंत राय ने सिंगरपाडा (असम) में विस्फोटक सामग्री छुपाकर रखने की बात स्वीकार की है। विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल पंजाब में विनाश के लिए किया जाना था। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि विस्फोटक सामग्री को बरामद करना है, जिसके लिए 14 दिन के रिमांड की जरूरत है। कोर्ट ने पुलिस को आठ दिन का समय दिया है।

कोर्ट में पेशी के समय थाना आठ के एसएचओ बलबीर सिंह, डीएसपी सिटी-वन मुखविंदर सिंह भुल्लर भी दल-बल के साथ पेश हुए और अपनी निगरानी में प्रासीक्यूशन प्रक्रिया पूरी करवाई।

विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी उल्फा ने जिला पुलिस की ओर से गिरफ्तार होटल महाराजा रिजेंसी के वेटर हेमंत राय को पंजाब के हालात खराब करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोपी हेमंत उल्फा के कमाडैंट हीरा सरानियां का भांजा है, जिसने उसे अपना एजेंट बनाकर पंजाब में भेजा है। हेमंत ने जालंधर (पंजाब) में रंगरूटों की भर्ती के बाद उनको भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सप्लाई करनी थी। सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जताई है कि उल्फा ने पंजाब के कई संवेदनशील घोषित सरकारी परिसरों व सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाना था।

अपने स्तर पर पूछताछ जारी उधर, रिमांड के दौरान आरोपी से इंटेलिजेंस ब्यूरो व मिलिटरी इंटेलिजेंस भी अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। पुलिस हेमंत को पनाह देने वाले जगदीश दास से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और बीते काफी समय में से एक साथ रह रहे हैं। हेमंत को अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटैरोगेशन सैंटर (जेआईसी) पर भी ले जाकर गहन पूछताछ की जाएगी।