|
दुबई मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से जीतने के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में भारत विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।
ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को दो पायदान का फायदा हुआ है। उसके अब 107 पाइंट हो गए हैं, जो इंग्लैंड से महज चार पाइंट कम हैं, जबकि श्रीलंका के भी 107 पाइंट हैं, लेकिन रैंकिंग में वह भारत के बाद चौथे नंबर पर है। 141 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में शिखर पर बरकरार है। 102 पाइंट के साथ दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में यदि भारत ओवल में हुआ तीसरा टेस्ट भी जीत गया होता, तो इंग्लैंड के पाइंट गिरकर 107 हो जाते और वह भारत की बराबरी पर आ जाता, ऐसे में इंग्लैंड फिसल कर तीसरे स्थान पर और भारत ऊपर पहुंचते हुए दूसरे नंबर पर आ जाता।