|
माधोपुर प्रदेश के 18 हजार युवाओं को जल्द ही दुबई और आबूधाबी में नौकरी पर भेजा जाएगा। तीन साल के इस सेवा काल के लिए युवाओं से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। यह बात गांव चौहाना से मुम्बई के शीर्ष उद्योगपति बने स्वर्ण सलारिया ने कहे। जमीन से उठकर आरंभ किया गया उनका व्यवसाय आज करोड़ों में है।
उनकी कंपनी का वार्षिक टर्न ओवर 5 हजार करोड़ रुपए है। ट्रिग गार्ड फोर्स लिमिटेड के नाम से उनकी कंपनी पूर देश के अलावा अमरीका तथा दुबई तक जा पहुंची है। उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख उद्योगिक इकाइयों के अलावा वह फिल्मी सितारों को भी सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। बालीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को उनके परिवार सहित वह पिछले 17 वषरें से सिक्योरिटी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उदेश्य जिले के युवाओं को रोजगार देना है। इसके लिए वह उन्हें विशेष ट्रेनिंग देकर सिक्योरिटी में भर्ती करते हैं। इस अवसर पर अभिनेता सिद्धांत सलारिया आदि उपस्थित थे।