Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब के छह खिलाड़ी आईसीएल में

चंडीगढ़ भारतीय क्रिकेट में लगातार धमाके कर रही इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) सोमवार को एक और बड़े धमाके की तैयारी में है। सोमवार को मुंबई में प्रस्तावित आईसीएल की प्रैस कॉन्फ्रेंस में दिनेश मोंगिया और पंजाब रणजी टीम के पांच खिलाड़ी आईसीएल ज्वाइन कर सकते हैं।

कौन हैं पांच :

आईसीएल सूत्रों के अनुसार इन खिलाड़ियों में रीतेंद्र सोढ़ी, राजेश शर्मा, मुनीष शर्मा, ईशान मल्होत्रा और अंडर-19 टीम के सरबजीत सिंह शामिल हैं। पंजाब की टीम इस समय चेन्नई में बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट खेल रही है। जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा चेन्नई से मुंबई पहुंच गए हैं। इनमें राजेश शर्मा को तीन साल के लिए 80 लाख रुपए का ऑफर है।

इसके अलावा एक और सीनियर खिलाड़ी गगनदीप सिंह, जो इस समय इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे हैं, और अंडर-19 टीम के सुमित कालिया को भी आईसीएल ने आकर्षक प्रस्ताव दिया है। पंजाब के इन खिलाड़ियों मे सबसे अहम नाम ऑलराउंडर दिनेश मोंगिया का है। ट्वेंटी-20 के संभावितों में उनका नाम न होने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे आईसीएल ज्वाइन कर सकते हैं। आईसीएल ने मोंगिया को जो 3 साल का अनुबंध देने का प्रस्ताव रखा है उसकी राशि 55 से 60 लाख सालाना है। पंजाब के रवनीत रिकी, कप्तान पंकज धर्माणी को भी आईसीएल से ऑफर मिला था, दोनों ने इसे ठुकरा दिया। रवनीत रिकी को 3 साल के लिए 75 लाख का ऑफर दिया गया था।

आज धमाका करेगी आईसीएल हम तो अपना काम कर रहे हैं : आईसीएल के क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन कपिल देव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने नपा-तुला जवाब देते हुए कहा कि हम तो अपना काम कर रहे हैं। कपिल ने कहा कि जो कुछ होगा आपके सामने आ जाएगा और मैं इस बारे में ज्यादा कह नहीं सकता।

बोर्ड से नाता नहीं रहेगा :

यह बात बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि जो आईसीएल में जाएगा उसका बोर्ड से कोई नाता नहीं रहेगा। फिर चाहे पंजाब हो या फिर दूसरे स्टेट के प्लेयर्स। खिलाड़ी जहां मर्जी जा सकते हैं और हम रोक नहीं सकते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: