सामने से आने वाले किसी भी ट्रक को देखते ही बेहाल हो जाने वाले बंता बिहारी से मित्र संता सिंह ने पूछा, यार, मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, तुम सामने से आते किसी भी ट्रक को देखकर कांपने लगते हो, क्या बात है?बंता बिहारी बोला, यार, वास्तव में कुछ दिन पहले एक ट्रक ड्राइवर मेरी बीवी को भगाकर ले गया था। अब जैसे ही कोई ट्रक आता दिखाई देता है, तो मुझे घबराहट होने लगती है कि कहीं वह उसे वापस करने तो नहीं आ गया।
-जसविंदर सिंह, चंडीगढ़