HomeNewsNational National

मेनका सलमान की सजा से खुश

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की वरिष्ठ सांसद और पर्यावरणविद् श्रीमती मेनका गांधी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका को खारिज होने का स्वागत किया है। उन्हें उम्मीद है कि अब सलमान को पूरे पांच साल जेल में बिताने पड़ेंगे।

उनके साथ कई समाजसेवी संगठनों ने भी सलमान की याचिका को खारिज होने का स्वागत किया है।

पीपुल्स फॉर एनिमल संगठन ने कहा कि उन्हें मिली सजा से अपने आनंद के खिलाफ मासूम जानवरों को मारने वालों को कड़ा संदेश जाएगा।

संस्था के प्रमुख बाबुलाल जाजु ने कहा कि वैन्यजीवों के शिकार पर कड़ाई से रोक लगनी चाहिए। आज कोर्ट का निर्णय उन समाजसेवी संगठनों की भी जीत है जो लंबे समय से राजस्थान में वैन्यजीवों के संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
* सलमान खान हाईकोर्ट जाएंगे
* सलाम सलमान
* सलमान की किस्मत का फैसला 24 को
* सलमान ने कटघरे में बिताए 3 घंटे
* सलमान पहुंचे कोर्ट, सुनवाई टली
* सलमान और उनका रक्षा कवच





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: