HomeNewsNational National

सलमान खान हाईकोर्ट जाएंगे

जोधपुर. प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान जोधपुर की एक कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। कोर्ट ने चिंकारा शिकार के मामले में उनकी पांच साल की सजा के खिलाफ दायर उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

एक समाचार चैनल के अनुसार अभिनेता के वकील हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आत्मसमर्पण के लिए 7 दिन का समय मांगेंगे। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि सलमान रक्षाबंधन के बाद ही आत्मसमर्पण करेंगे।

जोधपुर की एक कोर्ट ने उन्हें शिकार के मामले में दी गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था।

शुक्रवार को जिला सेशन जज कमल राज संघवी ने खचाखच भरे कोर्ट रूम में जब उनकी जमानत याचिका खारिज करने का निर्णय सुनाया उस वक्त वे वहां उपस्थित नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि सलमान को चिंकारा के शिकार के मामले में 10 अप्रैल को एक निचली कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर 1998 को घोड़ा फार्म के करीब उजिलाया भाखर में दो काले हिरणों का का शिकार किया था। वे वहां सूरज बड़जात्या की हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के लिए गए थे। निचली कोर्ट ने सलमान को इस मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें पांच साल की सजा के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।



संबंधित खबरें
* मेनका सलमान की सजा से खुश
* सलमान के भाग्य का फैसला आज
* सलाम सलमान
* सलमान की किस्मत का फैसला 24 को
* सलमान ने कटघरे में बिताए 3 घंटे
* सलमान पहुंचे कोर्ट, सुनवाई टली
* सलमान और उनका रक्षा कवच





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: