जोधपुर: सलमान खान ने जेल के अपने साथी बंदी महेश और जेल प्रबंधन से किए वादे चाहे पूरे नहीं किए हो। फिर भी जेल में बंदियों ने शुक्रवार को 'सल्लू'के आने बेताबी से इंतजार किया। जेल प्रशासन ने भी सजा बहाल होने संभावना के मद्देनजर अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली थी। सजा बरकरार रहने बावजूद सलमान के नहीं आने की सूचना मिलने पर बंदी उदास हो गए।
हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को पिछले साल 10 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सजा सुनाए जाने के बाद यहां सेंट्रल जेल में रखा गया था। उसने 72 घंटे जेल में बंदी महेश के साथ वार्ड नंबर डेढ़ में बिताए थे। अकेलेपन और दुख की घड़ी में संगी बने महेश के सामने जिंदगी के कई राज खोले और महेश की रिहाई के लिए पचास हजार रुपए जमा करवाने का वादा भी किया। सलमान ने कैद से बाहर आते ही जेल प्रबंधन को जेल में बंदियों के लिए नए टॉयलेट बनवाने का वादा भी किया था। जेल से छूटते ही सलमान तो शायद यहां बिताए पल और वादे भूल गया,मगर महेश व अन्य बंदी उसकी बातों को नहीं भुला पाए।
कैदी हैं उत्साहित:
कोर्ट में पेशी पर आए बंदी अमराराम ने बताया कि सलमान की सजा बरकरार रहने पर जेल के बंदी काफी उत्साहित है और बेताबी से सलमान का इंतजार कर रहे है। जेल में सलमान को किस बंदी के साथ और कहां रखा जाए, इस बारे में पूरी तैयारी कर ली गई है।
* सलमान खान एक मुजरिम है और उसके साथ जेल में आम बंदी की तरह व्यवहार किया जाएगा। विशेष तैयारी की बात नहीं है,मगर सुरक्षा की दृष्टि से उसे अलग रखने के बंदोबस्त करने तो लाजिमी हैं।'
—ओटाराम अधीक्षक, जोधपुर सेंट्रल जेल