bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आज भी नहीं आएंगी 4 ट्रेनें

रायपुर: मुंबई-हावड़ा मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन में क्षतिग्रस्त रेलवे पुल की मरम्मत के बाद शुक्रवार को अपलाइन पर आवागमन शुरू हो गया, लेकिन डाउनलाइन बंद है। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए शनिवार की चार ट्रेनें रद्द कर दी है।

पुल की मरम्मत के बाद एक ही लाइन से आवाजाही की वजह से ट्रेनों का दबाव बढ़ गया है। इसी वजह से कल 3287 दुर्ग-दानापुर, 3288 दानापुर-दुर्ग, 2812 हावड़ा-हटिया सुपरफास्ट और 2870 हावड़ा-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट रद्द रहेगी। रेलवे प्रवक्ता एके जायसवाल ने बताया कि हावड़ा मंडल के शालीमार स्टेशन से आने वाली 8030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस शुक्रवार को कैंसल रही। यह शालीमार से छूटी ,लेकिन परिवर्तित मार्ग से इसे चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट, 2810 हावड़ा-मुंबई मेल, 2130 हावड़ा-पुणो आजादहिंद सुपरफास्ट और 2834 हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित समय से नार्मल रूट पर चल रही हैं। दानापुर से छूटने वाली 3288 दानापुर-दुर्ग और 3287 दुर्ग-दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस अगले दो दिनों तक रायपुर में कैंसल रहेगी।

यह ट्रेन दानापुर से निकलकर राउरकेला तक आएगी, फिर वहां से वापस दानापुर के लिए लौट जाएगी। हटिया से छूटने वाली 2812 हटिया-कुर्ला सुपरफास्ट आज वहां से निर्धारित समय पर रवाना की गई है, लेकिन यह रायपुर के बजाय बोकारो से कटकर मुगलसराय, इलाहाबाद, कटनी और भुसावल होते हुए कुर्ला की ओर रवाना होगी।

2870 हावड़ा-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट आज हावड़ा से नहीं छोड़ी गई। 25 अगस्त को रायपुर आने वाली यह ट्रेन कैंसल रहेगी। इसी तरह डाउन लाइन पर हावड़ा जाने वाली सभी सुपरफास्ट ट्रेनें नार्मल रूट पर चल रही हैं। इन ट्रेनों की टाइमिंग सुधरने में एक-दो दिन लग सकते हैं।

साउथ बिहार में स्थाई कोच बढ़ा
दुर्ग-दानापुर के मध्य चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस में डिमांड को देखते हुए रेलवे ने एक स्लीपर कोच इसमें स्थाई रूप से बढ़ा दिया है। ट्रेन में वर्तमान में आठ स्लीपर को मिलाकर कुल 17 कोच हैं। अब यह ट्रेन कुल 18 बोगियों की होगी। स्थाई कोच 25 अगस्त को दानापुर से दुर्ग के लिए छूटने वाली इस ट्रेन में लगेगा, जबकि दुर्ग से इसमें कोच 27 अगस्त से बढ़कर चलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: