पठानकोट शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद सरकारी अस्पताल से युवती का मैडीकल कराया गया।
आरोपी फरार है पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। सीमा (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 10 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। वह अपनी बहन और दो भाइयों के साथ रहती है। उसके चाचा का लड़का विनोद कुमार एक फोटो लैब पर काम करता था। उसके साथ काम करने वाला संजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी घरोटा अकसर उसके साथ घर आया करता था। इसी बीच संजीव ने उसे शादी के सपने दिखाकर शारीरिक संबंध बना लिए। जब इस बात का विनोद को पता चला तो उसने संजीव को आगाह किया और अपने घर आने से मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी उनके घर आता रहा।
विनोद की दो साल पहले मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसने संजीव के आगे शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया। डिवीजन नंबर 2 थाना प्रभारी देवदत्त शर्मा ने बताया कि संजीव के खिलाफ धारा 376 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।