इंदौर: महापौर परिषद द्वारा रीगल टॉकीज लीज प्रकरण में निगम प्रशासन ने लीज निरस्तीकरण की तैयारियां शुरू कर दीं। शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर भार्गव को कानूनी प्रक्रिया के लिए नियुक्त किया गया। निगमायुक्त नीरज मंडलोई ने बताया कब्जा लेने से पहले संबंधित कानूनी कार्रवाई जरूरी है। इसके बाद ही अगला कदम उठाएंगे।
दीवार और सीढ़ियां तोड़ीं
निगम के रिमूवल दस्ते ने शुक्रवार को न्यू महेशनगर से लगे १४/१ सुलकाखेड़ी में बगैर अनुमति बनाई गई दीवार और सीढ़ियां तोड़ीं।