bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आज हो सकते हैं सलमान गिरफ्तार

जोधपुर:salmanशिकार मामले में जोधपुर की अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आज गिरफ्तारी हो सकती है। राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम आज सलमान को गिरफ्तार करने मुंबई पहुंचने वाली है। शुक्रवार को जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें शिकार के मामले में दी गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था।

शुक्रवार को जिला सेशन जज कमल राज संघवी ने खचाखच भरे कोर्ट रूम में जब उनकी जमानत याचिका खारिज करने का निर्णय सुनाया उस वक्त वे वहां उपस्थित नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि सलमान को चिंकारा के शिकार के मामले में 10 अप्रैल को एक निचली कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर 1998 को घोड़ा फार्म के करीब उजिलाया भाखर में दो काले हिरणों का का शिकार किया था।

सलमान वहां सूरज बड़जात्या की हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के लिए गए थे। निचली कोर्ट ने सलमान को इस मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें पांच साल की सजा के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।



संबंधित खबरें
* जेल में सलमान का इंतजार
* सलमान को सजा का आभास था
* अरैस्ट वारंट के बाद सलमान लापता
* मेनका सलमान की सजा से खुश
* सलमान खान हाईकोर्ट जाएंगे
* सलमान के भाग्य का फैसला आज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: