bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सल्लू जोधपुर रवाना, आज सरेंडर करेंगे

मुंबई. चिंकारा के शिकार के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान शनिवार को यहां से रवाना हो गए हैं और वे जोधपुर कोर्ट के सामने आज समर्पण करेंगे। इस मामले में सलमान ने निचली अदालत से मिली पांच साल कैद की सजा के खिलाफ याचिका दायर की थी जो कि कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी थी।

सलमान के वकील दीपेश मेहता ने बताया कि सलमान ने जोधपुर के लिए उड़ान ली है और वे वहां जाकर कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे। मुंबई से साढ़े 11 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए सलमान ने अपने बांद्रा स्थित निवास से कुछ परिजनों और निकट मित्रों के साथ रवानगी डाल दी। एयरपोर्ट जाने से पहले अपने निवास के बाहर सलमान ने कहा कि वारंट जारी हुआ है और मैं अपने वकीलों की सलाह पर जोधपुर सरेंडर करने जा रहा हूं।

सलमान ने कहा कि ऐसा करने के लिए उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया है लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वे जोधपुर जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कानून की मर्यादा को समझने की भी बात कही। गौरतलब है कि 1998 के इस शिकार के मामले में सलमान के खिलाफ एक निचली अदालत द्वारा अप्रैल 2006 में दिए गए पांच साल की सजा को बरकरार रखते हुए कल सेशन कोर्ट ने सलमान को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी कर दिया था और पुलिस से उसकी तामीली करने को कहा था।

कल फैसला सुनाए जाने के समय सलमान कोर्ट में पेश नहीं हुए थे, इस बारे में उनके वकील ने कहा कि उनके पेश होने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले थे। दूसरी ओर, जोधपुर पुलिस की एक टीम सलमान की गिरफ्तारी के सिलसिले में मुंबई के लिए रवाना हुई है। मेहता ने कहा कि जोधपुर में संबंधित अधिकारियों को हम सरेंडर के बारे में सूचित कर चुके हैं।



संबंधित खबरें
* आज हो सकते हैं सलमान गिरफ्तार
* जेल में सलमान का इंतजार
* सलमान को सजा का आभास था
* अरैस्ट वारंट के बाद सलमान लापता
* सलमान खान हाईकोर्ट जाएंगे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: