bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सिक्योरिटी गार्डस तैयार करने को बनेगा कानून

चंडीगढ़ मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के मौकों को देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य के युवाओं को ट्रेनिंग देने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए पंजाब सरकार द प्राइवेट सिक्योरिटीज (रेगूलेशन) एक्ट 2007 लाएगी।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक एन.पी.एस औलख का कहना है कि इसका ड्राफ्ट तैयार है। जल्द ही इसे एक्ट बनवाने के लिए विधानसभा में पेश करवाया जाएगा।

युवाओं को ट्रेनिंग देगी पुलिस पंजाब पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं को न केवल कंपनियों में आने वाले कस्टमर्स से बातचीत करने का ढंग सिखाया जाएगा बल्कि कम्प्यूटर की प्राथमिक ट्रेनिंग, इंगलिश में बात करनी, आग जैसी घटनाओं से निपटना, फस्र्ट एड की सुविधा मुहैया करवाना और नए हथियारों का प्रयोग करना भी सिखाया जाएगा।

45 हजार प्रशिक्षित युवा चाहिए पुलिस प्रमुख औलख के अनुसार इस समय अकेले लुधियाना में 25 हजार से अधिक लोग निजी सुरक्षा गार्डस के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर रिटायर्ड फौजी हैं। जिस तरह से मल्टीनेशनल व भारती कम्पनियां पंजाब या पड़ोसी राज्यों में आ रही हैं उससे निजी सुरक्षा अमले की खासी जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस समय ही 45 हजार से ज्यादा युवाओं की जरूरत है जो निजी सुरक्षा गार्डस के रूप में काम कर सकें।

जहांखेला बनेगा ट्रेनिंग सेंटर डीजीपी औलख ने बताया होशियारपुर जिले के पंजाब स्टेट सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जहांखेला में युवाओं को प्रशिक्षण देने की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब ऐसा पहला राज्य होगा जो निजी सुरक्षा कंपनियों को प्रशिक्षित युवा देगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट और इंडस्ट्री में काम करने के लिए इन्हें विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है।

हर साल, 1000 युवा प्रशिक्षित डीजीपी औलख ने बताया कि इस संस्थान में 500 युवाओं को छह माह का कोर्स करवाया जाएगा और हर साल एक हजार बच्चे प्रशिक्षण ले सकेंगे।

हाउसिंग एंड सिक्योरिटी कॉपरेरशन करेगी सर्वे पुलिस प्रमुख ने बताया कि मार्केट में इन युवाओं की कहां जरूरत है और उनकी प्लेसमेंट किस वेतन पर होगी, यह सारा काम पंजाब पुलिस की हाउसिंग एंड सिक्योरिटी कॉपरेरेशन करेगी। कॉपरेरेशन मार्केट में सर्वे करके संबंधित कंपनियों को एप्रोच करेगी। युवाओं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे ताकि उन्हें नौकरी लेने में कोई दिक्कत न आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: