News
Indians Abroad Indians Abroad न्यूयॉर्क :
मैनहट्टन के मांटेसरी स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल लीना सिन्हा ने नाबालिग छात्र के साथ सेक्स के मामले में सुनाई गई सजा के खिलाफ याचिका दायर की है।
लीना सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट की पुनर्विचार संबंधी विभाग में दाखिल अपनी अपील में कहा कि अभियोजन पक्ष ने गवाह से सहयोग के बदले उसकी मदद करने का वादा किया था। लीना के वकील जोएल बी रुडीन ने कहा कि ड्रग के एक मामले में फंसे लड़के को बचाने के लिए उससे इस मामले की गवाही दिलाई गई।
गौरतलब है कि 29 मार्च को 41 वर्षीय लीना सिन्हा को अदालत ने नाबालिग छात्र के साथ ओरल सेक्स करने के आरोप में दोषी पाते हुए 14 साल कैद की सजा सुनाई थी।
लीना पर आरोप था कि 1996 में जब वो 31 साल की थी उस समय उन्होंेने अपने स्कूल के 13 साल के लड़के के साथ ओरल सेक्स किया था।