bhaskar Web English
HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

यूएस : सिखों ने किया सुरक्षा नियमों का विरोध

न्यूयॉर्क :अमेरिका में एयरपोर्ट पर सुरक्षा के नए नियम का सिख समुदाय के लोगों ने विरोध किया है। सुरक्षा के इस नए नियम के तहत सिखों की पगड़ी खोलकर जांच की जाएगी।

अभी तक पगड़ी की जांच मेटल डिटेक्टर से करने की सुविधा थी लेकिन अब अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन के नए नियमों के तहत कुछ संदिग्ध नहीं पाए जाने के बावजूद पगड़ी खोलकर सुरक्षा अधिकारी जांच कर सकेंगे।

हाल में सिखों के कृपाण रखने पर भी विवाद हुआ था जिसके बाद सिख संगठनों ने आंदोलन चला कर इसके धार्मिक महत्व के बारे में बताया था। अब पगड़ी की तलाशी लेने के नए आदेश पर भी सिख समुदाय के लोग भड़क उठे हैं। उन्होंने इस आदेश को सिखों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: