भवानीमंडी (झालावाड़):
पुलिस ने गुरुवार रात यहां गल्र्स स्कूल के पास एक मकान से 13 किलो 500 ग्राम स्मैक व 2 किलो 300 ग्राम मैक्सलीन बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी हिम्मतसिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिली कि गल्र्स स्कूल के पास रहने वाला जाहिद हुसैन (42) पुत्र मुबारिक हुसैन लंबे समय से स्मैक की तस्करी का काम कर रहा है और आज भी एक बड़ी खेप किसी को देने जाने वाला है। पुलिस ने जाहिद के घर पर छापा मारा और वहां से 13 किलो 500 ग्राम स्मैक व 2 किलो 300 ग्राम घातक रासायनिक पदार्थ मैक्सलीन बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने ये पदार्थ बस स्टैंड निवासी बालचंद पोरवाल से लाना बताया। पुलिस ने रात को ही इसके घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।पुलिस ने जाहिद हुसैन पुत्र मुबारिक हुसैन व बालचंद के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
पहले जाहिद का भाई गिरफ्तार हो चुका : जाहिद का भाई अनीसुर्रहमान वर्ष 21 जुलाई 2005 को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उसके पास से 2 किलो 500 ग्राम स्मैक मिली थी।