bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

'राजा ने साबित किया, अब जिम्मेवारी हमारी'

बीकानेर: raja सूफियाना गाना किसी के वश की बात नहीं है। साधारण तो कोई भी गा सकता है। यह भले ही राजा हसन पिछली बार अपनी संस्कारों की वजह से जीटीवी के स्टेज पर कह नहीं पाया लेकिन शुक्रवार को उसने यह साबित कर दिया। उसने बता दिया कि उसके गले में जितनी गहराई से कैलाश खेर और सुखविंदर बसे हैं, उतने ही उदित नारायण भी हैं।

लब्बोलुआब यह कि शुक्रवार को राजा ने यह साबित कर दिया कि उसने संगीत के इस महायुद्ध में विजेता का खिताब हासिल करने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब जिम्मेवारी पूरी तरह से राजा के फैंस की है, चाहने वालों की और शुभचिंतकों की है और इस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए राजीव यूथ क्लब ने शुक्रवार को सुबह कोटगेट पर पांच एसटीडी लाइनों पर राजा के लिए वोटिंग का कार्यक्रम तय किया है।

क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला सहित संरक्षक द्वारकाप्रसाद पच्चीसिया, बजरंगलाल सोनी आदि इस दौरान साथ रहेंगे। राजा को टीवी पर देखने के लिए शुक्रवार को लोगों में बड़ी बेताबी रही। खासतौर से जब राजा का नाम पहले, दूसरे नंबर पर नहीं आया तो लोगों के चेहरे पर शिकन तक उभर आई लेकिन ये मायूसी कुछ ही देर में खुशी में तब्दील हो गई जब राजा का अंतिम आठ में सलेक्शन हुआ।

वैसे भी जीटीवी के स्टेज पर शुक्रवार को लाल रंग का बोलबाला था। सिर्फ स्टेज पर ही नहीं बल्कि इस कार्यक्रम का सबजेक्ट भी 'प्यार, इश्क और मुहब्बत' था। राजा पूरी तरह से मानो कार्यक्रम के लिए तैयार होकर आया था और जैसे ही उसने 'ओ री छोरी, मान भी ले..' सुनाया लोग खुशी से पागल हो गए। ऑडियंस में बैठे रफीक सागर ने गाने में लय के अनुरूप चुटकियों से साथ दिया फिर ताली से ताल दी। जजेज विशाल-शेखर तो खुद को रोक भी नहीं पाए। उनका कहना था कि हमें तुम पर कभी भी शक नहीं था, आज तुमने खुद को साबित कर दिया है।

इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर की पान की दुकानों व टीवी के शो-रूम पर भी काफी भीड़ रही। बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद अली खिलजी ने बताया कि राजा हसन को अधिक वोटिंग के लिए शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। आबिद हुसैन ने राजा के लिए इस बार अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की है। ब्रदर्स यूथ क्लब ने भी राजा के लिए एसएमएस करने की अपील की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: