bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सोरेन जेल से रिहा

दुमका, झारखंड. शशिनाथ झा हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन शनिवार को दुमका सेंट्रल जेल से रिहा हो गए।

केंद्र सरकार में पूर्व कोयला मंत्री सोरेन की अगवानी के लिए जेल के बाहर उनके कई समर्थकों की भीड़ लगी थी। गौरतलब है कि 1994 में अपने निज सचिव शशिनाथ झा की हत्या की साजिश रचने के मामले में दिल्ली हाईकार्ट ने गुरुवार को सोरेन और चार अन्य को रिहा करने के आदेश दिए थे।

पिछले साल 28 नवंबर को सुनाए गए कोर्ट के फैसले के मुताबिक झा हत्याकांड में दोषी सोरेन उम्र कैद की सजा काट रहे थे। चिरुडीह मामले में जामताड़ा कोर्ट द्वारा सोरेन को प्रोडक्शन वारंट जारी किए जाने पर तिहाड़ जेल से उन्हें जनवरी में यहां लाया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: