bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

जसरापुर (खेतड़ी नगर): police जसरापुर गांव में गुरुवार रात चोर मकान का रोशनदान तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए।

पुलिस व गांववालों से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने जसरापुर निवासी गोरीशंकर कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत के घर में एक कमरे में रखी कुछ संदूकों के ताले तोड़े तो कुछ के ढक्कन तोड़े और उनमें रखे करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व करीब 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए।

चोरी के दौरान घर के सदस्य बाहर खुले चौक में सो रहे थे। इस वजह से उन्हें संदूकें तोड़ने की आवाजें भी सुनाई नहीं दी। चोरों ने मकान के दूसरे कमरे के रोशनदान को भी तोड़ा लेकिन रोशनदान इतना छोटा था कि वे उसमें घुस नहीं सके। इस संबंध में गोरीशंकर ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर नाकाबंदी कर दी लेकिन देर शाम तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

एक माह में चोरियां:
* कॉपर के आवासीय मकान से स्कूटर चोरी
* नारनौल मोड़ से चाय की दुकान से टीवी, फ्रीज चोरी
* नारनौल मोड़ से स्कूटर चोरी
* कॉपर के मकान से स्कूटर चोरी
* जसरापुर के मकान से लाखों रुपए की चोरी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: