bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मौसमी धमाकों से थर्राया शहर

बिलासपुर: weather शुक्रवार की सुबह शहर का शांत व सुहाना मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छाने लगे और जमकर बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के बीच बादलों की तेज गर्जना व आसमानी बिजली का कहर भी जारी था। चमक व गरज का सिलसिला लगातार करीब आधे घंटे तक चलता रहा। कुछ ही देर में बनी इन सारी परिस्थितियों से गहरी नींद में सो रहे लोग भी अनजान नहीं रह सके।

आसमानी कहर से इलेक्ट्रानिक्स सामानों की सुरक्षा करने सारा परिवार सतर्क हो गया। कहीं फ्रिज का कनेक्शन बंद किया गया तो कहीं टीवी में चल रहे भजन व योगासन का मोह छोड़कर टीवी का स्विच आफ कर दिया गया। देर रात सोकर सुबह दस बजे के बाद उठने वाले युवा वर्ग ने भी बिजली की गरज-चमक से अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने नींद से जागकर मोबाइल का स्विच आफ किया।

आंध्रप्रदेश के ऊपर ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात व उत्तर-दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बनी द्रोणिका के झारखंड होकर छत्तीसगढ़ पहुंचने के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग रायपुर के तकनीकी निदेशक एमएल साहू ने बताया कि खाड़ी में बना सिस्टम प्रभावशाली तो नहीं है, लेकिन नमी का प्रवेश होने से ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुई हैं।

क्यों होती है गरज-चमक
पानी के वाष्पीकरण के बाद घने बादल आपस में टकराकर पानी व बर्फ की छोटी-बड़ी बूंदों में बदल जाते हैं। इन बूंदों में तापमान का अंतर होता है, वहीं ऋणात्मक व धनात्मक आयम आपस में आकर्षित होकर तेजी से टकराते हैं। इस प्रक्रिया से दोनों में घर्षण होता है व बिजली पैदा होती है।

भौतिक शास्त्रियों के अनुसार ऋणात्मक व धनात्मक आयम के आपस में आकर्षित होकर एक दूसरे के करीब जाने की गति के हिसाब से ही गर्जना कम या अधिक होती है। गति तेज रही तो लगातार गर्जना होती है, वहीं धीमी गति होने पर रुक-रुककर बादल गरजते हैं। शुक्रवार की गरज व चमक आयमों की तेज गति का ही उदाहरण है।

शहर में हो गई 5 सेंटीमीटर बारिश
शुक्रवार को हुई बारिश कहने को तो आधे घंटे तक हुई, लेकिन केवल इतनी ही देर में शहर में 52.4 मिलीमीटर (5 सेंटीमीटर) बारिश हो गई। तखतपुर व मुंगेली में क्रमश: 23.6 व 23.8 मिलीमीटर एवं मस्तूरी व कोटा में 9.7 व 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इधर बिल्हा, पेंड्रारोड व मरवाही तहसील में बारिश नहीं हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: